About Us

भारतीय समदर्शी इंटर कॉलिज दस्तोई (मेरठ)

विद्यालय का इतिहास 

भारतीय समदर्शी इंटर कॉलिज दस्तोई (मेरठ) जो हापुड़  मोदीनगर मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर दस्तोई ग्राम में स्तिथ है। उक्त संस्था की स्थापना श्री रामकुमार शर्मा निवासी पतला ग़ाज़ियाबाद ने सन 1971 में निम्न अध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ – श्री अतर सिंह, श्री अनूप सिंह, श्रीमती सुरेशबाला, श्री सलेकचन्द सैनी, श्री राजपाल सिंह, श्री सुभाषचंद, श्री राजपाल त्यागी (लिपिक), श्री सुखबीर शर्मा (सेवक), श्री हरिप्रकाश (सेवक) ने शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया।

संस्था की प्रबंध समिति का नेतृत्व श्री डॉ जयपाल शर्मा (प्रबंधक) निवासी ग्राम-दस्तोई डाक- सरावा, जिला हापुड़  अध्यक्ष- श्री शौ सिंह, अन्य कमेटी सदस्य- श्री अनूप सिंह, श्री अतर सिंह, श्री राजबीर सिंह, श्री महिपाल सिंह आदि के रूप में विद्यालय की प्रबंध समिति गठित की गई जिन्होंने विद्यालय का सफलता पूर्वक संचालन किया।

संस्था को जूनियर स्तर पर 1971 में मान्यता प्राप्त हुई तथा जूनियर स्तर पर अनुदान  अप्रैल 1980 में प्राप्त हुआ।

हाईस्कूल स्तर पर सन 1995 में मान्यता प्राप्त हुई जिसमें विषय – हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान, कला, संस्कृत 8 विषयों की अनुमति प्राप्त हुई।

इंटर स्तर पर सन 2006 में मान्यता प्राप्त हुई जिसमें विषय- हिंदी, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, कला 6 विषयों की अनुमति प्राप्त हुई।

वर्तमान में विद्यालय निम्न अध्यापक एवं कर्मचारी कार्यरत हैं –

1- प्रधानाचार्य – श्री वीरेंद्र दत्त
2- सह-अध्यापक – श्रीमती अरुणा, श्री इंद्रपाल सिंह सिरोही, श्री रामपाल शर्मा, श्री संजीव कुमार, श्री बलवान सिंह, श्री आमोद गुप्ता, श्री विशाल मालिक, श्री अमित कुमार, श्रीमती काजल (लिपिक), श्री सत्येंद्र कुमार वशिष्ठ (सेवक), श्री अंकुर कुमार (सेवक)

वर्तमान प्रबंध समिति के रूप में निम्न पदाधिकारी कार्यरत हैं–

1-    श्री सुमनपाल सिंह(अध्यक्ष)
2-    श्री तेजेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष)
3-    श्री हकीकतराय (प्रबंधक)
4-    श्री रामपाल त्यागी (कोषाध्यक्ष)
5-    श्री प्रेम सिंह ( सदस्य कार्यकारणी)
6-    श्री सलेकचंद  ( सदस्य कार्यकारणी)
7-    श्री राजवीर सिंह ( सदस्य कार्यकारणी)
8-    श्री सुरेशपालसिंह  ( सदस्य कार्यकारणी)
9-    श्री ओमपाल सिंह  ( सदस्य कार्यकारणी)
10- श्री कुबेर गोयल  ( सदस्य कार्यकारणी)

Virendra

प्रधानाचार्य संदेश

स्कूली शिक्षा छात्रों के भविष्य की नींव रखती है तथा एक स्थिर सफल जीवन सुनिश्चित करती है। भारतीय समदर्शी इंटर कॉलिज, दस्तोई, मेरठ छात्रों के जीवन के विभिन्न चरणों के महत्व से अच्छी तरह समझता है। विद्यालय की गतिविधियों को उनके अंदर निहित प्रतिभा की पहचान करने की योजना बनाई है। शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं पर केंद्रित है, प्रत्येक व्यक्ति अपने भविष्य के लिए तैयार करने, पर्याप्त जीवन कौशल हासिल करने का लक्ष्य रखता है। शिक्षाविदों एवं पाठ्यक्रम की गतिविधियों को समान महत्व देते हुए स्कूल की योजना सावधानी पूर्वक तैयार की जाती है। छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए इन गतिविधियों को रणनीतिक रूप दिया जाता है। मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि स्कूल अकादमिक और मानवीय उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए सभी पहलुओं में अपना शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

प्रधानाचार्य

श्री वीरेन्द्र दत्त

प्रबंधक संदेश

प्रिय बंधुओं,

विद्यालय किसी भवन का नाम नहीं होता। हर भवन विद्यालय नही होता। विद्यालय किसी संस्था का नाम होता है। वह संस्था जिसमें बच्चों की शिक्षा मनोवैज्ञानिक, शारीरिक तथा चरित्र का उत्थान होता हो, उस संस्था का नाम विद्यालय होता है। हमारे विद्यालय का नाम “भारतीय समदर्शी इंटर कॉलिज” है। मैं विद्यार्थियों के अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा जब भी आपको बुलाया जाए, तो अवश्य मीटिंग में उपस्थित हों, साथ ही अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें तथा समय समय पर उचित सलाह व विचार रखकर संस्था की उन्नति को बढ़ाने के कार्य में योगदान दें। संस्था उस राष्ट्र रूपी वृक्ष की जड़े है, जो नई पीढ़ी को शिक्षा तथा विद्वता प्रदान करती है। इन बच्चों को भविष्य की लंबी राह तय करनी है। राष्ट्र को सफलता के मार्ग पर ले जाना है। किसी राष्ट्र के भविष्य को आकार देने का प्रथम उत्तरदायित्व तीन लोगों पर होता है– माता, पिता एवं शिक्षक। मैं सभी शिक्षकों एवं छात्र–छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को निरंतर प्रगति की राह पर ले जाने की शुभकामनाएं देता हूँ।

प्रबंधक

श्री हकीकत राय